सीयूएसबी की कैडेट्स कृतिका,साक्षी ने एनसीसी प्रतियोगितामें बाज़ी मारी
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की एनसीसी कैडेट छात्राएं कृतिका सिंह और साक्षी आनंद ने एनसीसी की अंतर बटालियन प्रतियोगिताओं में बाज़ी मारी है | विवि की कैडेट छात्राओं ने एनसीसी असिस्टेंट नोडल अफसर (एएनओ) एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ० प्रज्ञा गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया | छात्राओं ने अंतर बटालियन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए प्रतियोगिताएं में जीत हासिल की जिसपर माननीय कुलपति प्रोफेसर हरीशचन्द्र सिंह राठौर, कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर आतिश पराशर ने उन्हें और उनके अभिभावक प्राध्यापिका डॉ० प्रज्ञा गुप्ता की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है | इनके अलावा 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपचंद ने छात्राओं बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
इस संबंध में ज़्यादा जानकारी देते हुए डॉ० प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया था | अंतर बटालियन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एकल लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, प्रेरक कहानी एवं कहानी सुनाने की प्रतियोगिताएं प्रमुख थी | “क्या वैश्वीकरण के युग में आत्मनिर्भरता का प्रयास किसी देश को एकाकीपन की तरफ ले जाएगा” विषय पर आयोजित हिंदी लेखन प्रतियोगिता में कृतिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | जबकि अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था, “सेल्फ-रिलायंस रिक्वायर्स ए चेंज इन पीपल्स माइंड सेट रादर देन चेंजेस इन गवर्नमेंट पॉलिसीज एन्ड स्कीम्स ” जिसमें साक्षी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | साथ ही साथ साक्षी आनंद ने एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं का चयन डायरेक्ट स्तर पर एनसीसी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” ऑनलाइन कैंप हेतु हुआ है जिसमें बिहार-झारखंड डायरेक्टरेट तमिलनाडु डायरेक्टरेट के साथ सांस्कृतिक एवं कला विनिमय करेगी | इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 से 20 अगस्त 2020 के बिच होने जा रहा है | जिसमें सीयूएसबी की तीन छात्रा कृतिका सिंह, साक्षी आनंद एवं आस्था सिन्हा का चयन हुआ है | सीयूएसबी की कैडेट छात्राएँ इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं |